फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकानदार परिवार पर हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। इंद्री के मटक माजरी पुलिया के पास अज्ञात युवकों ने दुकानदार पर लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उसके बेटे भी घायल कर दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। जानकारी के अनुसार मटक माजरी पुलिया स्थित दुकान के मालिक कश्मीरी लाल की बाइक पर सवार व्यक्ति से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन उसके बाद कुछ अज्ञात युवक आए आए। जिनके हाथों में लाठी थे। आरोपियों ने आते ही दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए उसके दो बेटों को भी लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित कश्मीरी लाल ने बताया कि उसके बेटे के हाथ की हडड़ी टूटी है। पीड़ित ने इंद्री थाने में शिकायत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें