इंद्री। मुरादगढ़ में खेत से घर जा रहे एक किसान पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुरादगढ़ निवासी बलिंद्र ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 मार्च को वह शाम के समय अपनी स्कूटी पर खेत से घर जा रहा था। गांव के बिजली शिकायत केंद्र पर पहुंचा तो पांच युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद