फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। अराईपुरा गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हमले में परिवार के लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अराईपुरा निवासी नीलम ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। हमले के समय उसका पति व बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। शिकायत के अनुसार उसका बेटा स्कूल में खेलने गया था और खेलते-खेलते मोबाइल चोरी हो गया। जिससे उसके बेटे व युवकों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

झगड़े में लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया। उसके कुछ समय बाद गुरमीत व अमृत के घर पर हमला कर महिलाओं के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में गुरमीत व अमृत घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें