मधुबन। गोगा मेडी पर माथा टेकने गए एक युवक पर तीन-चार लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। कैरवाली गांव निवासी गौरव ने मंगलौरा पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब नौ बजे गोगा मेड़ी में माथा टेकने गया था। जैसे ही वह गोगा मेड़ी में माथा टेकने लगा। वहां पर पहले से ही मौजूद ब्रिज मोहन, बाबा, नाथ व अन्य ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद