फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जनसंवाद की शिकायतों पर देनी होगी एटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीईओ जिला परिषद ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जनसंवाद पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही के बाद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को एटीआर भेजनी होगी। यह निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने जारी किए हैं। उन्होंने मंगलवार को विकास कार्यों की सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल अधिकारी, पंचायती राज व अन्य संबंधित कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए सीईओ जिला परिषद ने विशेष रूप से प्रगति सुधारने के लिए कहा। महात्मा ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सभी खंड को जो ग्राम पंचायत या प्राइवेट व्यक्ति अपनी जमीन बेचने के लिए तैयार हैं, उनकी रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में भिजवाने के लिए निर्देश दिए। विकास गाथा के लिए सभी पिछले 10 वर्ष के विकास कार्यों को सभी ग्राम पंचायतों में अवश्य शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान मनाने के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी ग्राम सचिव को निर्देशित किया। यह अभियान 15 अगस्त 2024 तक चलाया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने आगामी विधानसभा आचार संहिता से पूर्व सभी विकास कार्यों को पूरा करने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें