फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन और हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दो दिन और बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 19 व 20 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। 21 जनवरी को भी बादल छाने व हल्की बारिश की संभावना है। वीरवार सुबह धुंध गहराने की वजह से जिले में सड़कों पर दृश्यता महज करीब 40 मीटर रह गई। दिन चढ़ने के साथ बादल छाए रहे और पूरा दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम की बिगड़ी स्थिति की वजह से शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सौ प्रतिशत, वेपर प्रेशर 8.5 एमएम व हवा की औसत गति 2.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.0 व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें