फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुण्य तिथि पर अटल बिहारी वाजपेई को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में अटल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके सिद्धांतों व नीतियों को अपनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक साहसी दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने देश को सर्वोपरि रखने के लिए काम किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजबीर शर्मा, जिला महामंत्री मानव पुरी, सुभाष कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, आईटी प्रमुख विकास राणा, मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें