फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधानसभा स्पीकर ने की विकास कार्याें की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने शनिवार देर रात तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही नगर निगम व पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायती राज, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों, मार्केट बोर्ड से जिला परिषद में तबदील हुई निर्माणाधीन सड़कों, विभिन्न गांवों सदरपुर पीर बडोली, बल्हेडा, कैमला, बीजना, स्टोडी, रावर, नलीपार, खिराजपुर आदि में सरकार द्वारा मंजूर किए जा चुके उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के स्टेट्स, विभिन्न गांवों के निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्रों के कार्यों में तेजी लाने और भविष्य के लिए प्रस्तावित कुछ निर्माण कार्य जैसे खेतों के रास्ते के बारे में चर्चा की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें