मूनक। बल्ला चौकी में एक महिला ने देवर, सास-ससुर के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका देवर, सास व ससुर ने मिलकर उसको व उसकी बेटियों के कपड़े फाड़ दिए व उसके लड़के को भी थप्पड़ मारे। पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर शराब पीने का आदी है। तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद