नीलोखेड़ी। बीचबचाव करने गए युवक को पीट दिया। वार्ड-पांच नीलोखेड़ी निवासी जयकरण ने बुटाना थाना पुलिस को बताया कि रविवार रात नौ बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। उसी दौरान पड़ोसी रणजीत के साथ उसके परिवार के सदस्य मारपीट कर रहे थे। वह बीच बचाव करने गया तो गुरी व उसके परिवार के सदस्यों ने हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह और रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद