करनाल। शादी से लौट रहे एक दंपती के साथ बंदूक दिखाकर मारपीट कर घायल कर दिया। धौलगढ़ करनाल निवासी जसबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ शादी से लौट रहा था। इसी दौरान उसे शालू नाम के युवक ने धौलगढ़ गांव की आटा चक्की के पास रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज की। फिर शराब के नशे में उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी और बंदूक का बट मारकर घायल कर दिया। जब उसकी पत्नी ललिता ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद