माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे जिला स्तरीय स्कूली खेल संपन्न हो चुके हैं। अंतिम दिन अलग-अलग आयु वर्ग के 10 खेलों में हुए मुकाबलों में लड़कियों ने जीत के लिए पसीना बहाया। सभी आयु वर्ग में वॉलीबॉल और कबड्डी में असंध व बैडमिंटन में करनाल का दबदबा रहा।
कर्ण स्टेडियम और राजकीय स्कूल के मैदान में विभिन्न खेलों के आयु वर्ग अंडर-14, 17 और 19 के मुकाबले हुए। ओवरऑल स्थिति पर नजर डालें तो अंतिम दिन असंध 10, घरौंडा पांच, करनाल चार, निसिंग चार, इंद्री दो और नीलोखेड़ी एक मुकाबले में विजेता रहा। अब विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खेल जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। वहीं निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, प्रतियोगिता सचिव महेंद्र सिंह, एईओ संगीता, एईईओ संदीप खत्री व सहायक सचिव सर्वजीत कौर की रही।
ये रहे परिणाम
अंडर-14
हैंडबॉल : निसिंग प्रथम, करनाल द्वितीय
वॉलीबॉल : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
खो-खो : इंद्री प्रथम, असंध द्वितीय
बैडमिंटन : करनाल प्रथम, नीलोखेड़ी द्वितीय
कबड्डी : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
शॉटपुट : असंध प्रथम, असंध द्वितीय, घरौंडा तृतीय
डिस्कस थ्रो : निसिंग प्रथम, इंद्री द्वितीय, निसिंग तृतीय
फेंसिंग : वंशिका प्रथम, इशिता द्वितीय, सिमरन तृतीय
अंडर-17
हैंडबॉल : निसिंग प्रथम, करनाल द्वितीय
वॉलीबॉल : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
खो-खो : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
बैडमिंटन : करनाल प्रथम, निसिंग द्वितीय
कबड्डी : असंध प्रथम, इंद्री द्वितीय
शॉटपुट : घरौंडा प्रथम, निसिंग द्वितीय, निसिंग तृतीय
डिस्कस थ्रो : घरौंडा प्रथम, घरौंडा द्वितीय, असंध तृतीय
हैमर थ्रो : घरौंडा प्रथम, घरौंडा द्वितीय
भाला फेंक : करनाल प्रथम, घरौंडा द्वितीय, घरौंडा तृतीय
फेंसिंग : वंशिका प्रथम, तनू द्वितीय, चेतना तृतीय
अंडर-19
हैंडबॉल : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
वॉलीबॉल : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
खो-खो : असंध प्रथम, निसिंग द्वितीय
बैडमिंटन : करनाल प्रथम, नीलोखेड़ी द्वितीय
कबड्डी : असंध प्रथम, इंद्री द्वितीय
शॉटपुट : इंद्री प्रथम, घरौंडा द्वितीय, निसिंग तृतीय
डिस्कस थ्रो : घरौंडा प्रथम, करनाल द्वितीय, निसिंग तृतीय
हैमर थ्रो : नीलोखेड़ी प्रथम, घरौंडा द्वितीय
भाला फेंक : घरौंडा प्रथम, निसिंग द्वितीय, घरौंडा तृतीय
फेंसिंग : नितिका प्रथम, भावना द्वितीय, मनजीत तृतीय