असंध के वार्ड नम्बर-10 में उस वक्त अफरातफरी फैल गई।जब सिलेंडर से गैस लीक होने की वजह से धमाका हुआ और उससे एक घर की छत उड़ गई। वहीं इस हादसे में कम से कम तीन लोग झुलस गए। उनमें से एक को ज्यादा झुलसने की वजह से नगर के सामान्य अस्पताल के ईमरजैंसी में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधू घटनास्थल पर पंहुचे और घायलो का हालचाल जाना वही स्थिति का जायजा लिया। राधेश्याम नामक युवक सिलेंडर के फटने और आग लगने से ज्यादा झुलस गया था और राधेश्याम ने इस हादसे में अपनी जान पर खेलकर 50 से 60 लोगों की जान को बचाया। इस बारे थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधू ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई है और सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पंहुचे। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर देखा कि मकान की छत गिरी हुई और सिलेंडर से गैस लिक होने के कारण ये हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जिसकी भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।