करनाल। जननायक जनता पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए अशोक कैनवाल को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कैनवाल ने पार्टी हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उस पर पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर चौ. अमन, चौ. सुरेंद्र, रोहित, तेजपाल बड़सालू सहित कई समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो