नीलोखेड़ी आशा वर्कर यूनियन की बैठक में शामिल सदस्य। स्वयं
नीलोखेड़ी। आशा वर्कर यूनियन 8 दिसंबर को शहर के राजीव गांधी विद्युत सदन के सामने महापड़ाव डालेंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। खंड के सरकारी अस्पताल में आयोजित बैठक में ब्लाॅक प्रधान सीमा ने बताया कि महापड़ाव में 9 जिलों की आशा वर्कर शामिल होंगी। बैठक में जिला सचिव सुदेश रानी ने कहा कि आशा की स्कीम केंद्र सरकार की स्कीम है, लेकिन पिछले 10 सालों से केंद्र सरकार ने उनके मानदेय में एक भी रुपये की बढ़ोतरी नहीं की। हड़ताल के समय के रुपये आज तक नहीं दिए गए। मीना, सीमा, अनीता, मोनिका आदि मौजूद रहे। संवाद