फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोकनृत्य में असंध, नाटिका में नीलोखेड़ी अव्वल

Thu, 26 Sep 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बुढ़ा खेड़ा में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं लघु नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


लोक नृत्य में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध की टीम प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय कलवेहड़ी द्वितीय और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी तृतीय रहा। वहीं लघु नाटिका में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी प्रथम, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरसत तृतीय रहा।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर से वरिष्ठ प्राध्यापिका सुनीता राणा और संयोजक बृजेश वत्स और खंड संसाधन समन्वयक रेनू मालिक भी बच्चों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रथम रही दोनों टीमों को अगले माह राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान हरियाणा गुरुग्राम में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षक सविता रानी, महावीर कृष्ण, सीमा वोहरा, सुनील शर्मा और जसमीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें