माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित सातवीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के स्टीपलचेस इवेंट की 2000 मीटर दौड़ के अंडर -18 आयु वर्ग में कर्णनगरी के आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 40 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं रोहतक में हुई प्रतियोगिता में पहले ही करनाल के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित 17 पदक झटक लिए थे। आर्यन के इस पदक के साथ आठ स्वर्ण सहित कुल 18 पदक हो गए।
रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में 20 और 21 अगस्त को आयोजित की गई सातवीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जहां एथलेटिक्स के कई इवेंट आयोजित किए गए। वहीं, रोहतक के स्टेडियम में स्टीपलचेज इवेंट के संसाधन न हो पाने के कारण इस इवेंट की प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को कर्ण स्टेडियम में आयोजित किया गया। स्टीपलचेज इवेंट के लिए कर्ण स्टेडियम के अतिरिक्त पूरे प्रदेश में कहीं भी व्यवस्था नहीं होने के कारण इस स्थान को चुना गया। सुबह से शुरू हुई प्रतियोगिता कर्ण स्टेडियम के एथलेटिक कोच सतीश पघांल और ऋषि कुमार के का नेतृत्व में आयोजित की गई। ब्यूरो
यह रहे खेल परिणाम
अंडर -20 पुरुष वर्ग में 3000 मी. स्टीपलचेज
भिवानी का अजय प्रथम
हिसार का राहुल द्वितीय
पानीपत का बिटटू तृतीय
अंडर -18 पुरुष वर्ग में 2000 मी. स्टीपलचेज
करनाल का आर्यन प्रथम
झज्जर का चंद्र सिह द्वितीय
झज्जर का यश तृतीय
अंडर -20 महिला वर्ग में 3000 मी. स्टीपलचेज
रोहतक की मीना प्रथम
झज्जर की अंकिता द्वितीय
हिसार की प्रीति तृतीय
हिसार की अंजू चौथे स्थान पर रही
अंडर -18 महिला वर्ग में 2000 मी. स्टीपलचेज
भिवानी की खुशबू प्रथम
हिसार की प्रीति द्वितीय
हिसार की खुशबू तृतीय