मूनक। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के दसवीं के अर्शदीप शर्मा और दीपांशु रमन का हरियाणा सुपर 100 प्रतियोगिता में चयन होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य यादविंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता से जेई व नीट की पढ़ाई में दाखिला मिलता है जिसमें पूरा खर्च निशुल्क होता है। इस अवसर पर छात्रों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है जिसमें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। मौके पर अजमेर सिंह, सुरेंद्र कुमार और अध्यापक गण मौजूद रहे। संवाद