संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वडोदरा में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में करनाल के अर्श कबीर व अंशुल कमाल नहीं दिखा पाए।
इस कारण से हरियाणा टीम बुधवार को कर्नाटक के साथ खेले गए मैच में हार गई। कर्नाटक ने यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
इस मैच में हरियाणा ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 237 रन बनाए। इनमें करनाल के अर्श कबीर 15 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं गेंदबाजी में भी करनाल के अंशुल कांबोज कुछ खास नहीं कर पाए।
उन्होंने सात ओवर में 33 रन देकर एक विकेट ही लिया।
इससे पहले के सभी मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा जिसकी बदौलत हरियाणा टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।