फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 7.85 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक

Mon, 04 May 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण में है। अब तक जिले में करीब 7,85,247 मीट्रिक टन की आवक विभिन्न खरीद केंद्रों व मंडियों में हुई। विभिन्न खरीद एजेंसियों ने 7,57,626 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3,01,333 मीट्रिक टन, हैफेड ने 3,47,924 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 1,03,826 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 4,543 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। इसमें से 6,59,997 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गेहूं खरीद कार्य पर जिला प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है और समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आने दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें