फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल में दम दिखाएंगे अर्णव और रणवीर

Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण नगरी के टेनिस खिलाड़ी अर्णव ढुल और रणवीर सिंह अब राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाएंगे। नार्थ जोन लॉन टेनिस चैंपियनशिप में इन दोनों होनहारों ने सिल्वर पदक जीतकर नाम रोशन किया है। अब ये राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत के लिए पसीना बहाएंगे। मंगलवार को विजेताओं के करनाल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अर्णव के पिता जोगिंद्र ढुल ने बताया कि दोनों खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2024 नार्थ जोन-2 का आयोजन होशियारपुर पंजाब में हुआ था। इस चैंपियनशिप में रणवीर सिंह व अर्णव ढुल ने अंडर-17 में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर रहे। पिछले दिनों अहमदाबाद में रणवीर सिंह ने डबल्स फाइनल जीतकर और एशियंस वडोदरा में सिंगल्स में और डबल्स में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने माता पिता का नाम रोशन किया।

वहीं अर्णव ढुल भी पहले जिला और प्रदेश स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। करनाल के उपायुक्त भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। अर्णव का कहना है कि उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने का सपना है। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। प्रदेश स्तर पर कई बार जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें