फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आढ़तियों ने की तीव्र उठान की मांग

Sun, 03 May 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
तरावड़ी मंडी प्रधान की दुकान के बाहर बैठक में शामिल आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
तरावड़ी। तरावड़ी की अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की भारी आवक के चलते हालात बेहद चिंताजनक बन गए हैं। सरकारी एजेंसियों के समय पर उठान (लिफ्टिंग) नहीं किए जाने के कारण पूरी मंडी गेहूं के कट्टों से भर चुकी है। स्थिति यह है कि किसानों को मजबूरन खुले में गेहूं रखने पर विवश होना पड़ रहा है। तरावड़ी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने कहा कि सरकारी एजेंसियों की लापरवाही के चलते मंडी में गेहूं के कट्टों का अंबार लग गया है। अगर समय पर उठान किया जाए तो किसानों को शीघ्र भुगतान मिल सकेगा। इस पर आढ़तियों की बैठक भी बुलाई गई। अनिल चौधरी, सुल्तान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें