फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अर्चना शर्मा बनीं ब्लॉक समिति पूंडरी की चेयरपर्सन

Wed, 10 Jun 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
200 नव निर्वाचित ब्लॉक समिति चेयरपर्सन अर्चना शर्मा को बधाई देते विधायक सतपाल जांबा व अन्य
विज्ञापन
पूंडरी। ब्लॉक समिति पूंडरी की नई चेयरपर्सन के रूप में अर्चना शर्मा का सर्वसम्मति से चयन किया गया। 14 मई को तत्कालीन चेयरपर्सन सुषमा देवी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। नई चेयरपर्सन के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने 10 जून की तिथि निर्धारित की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित बैठक में ब्लॉक समिति के कुल 26 सदस्यों में से 18 सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान बीडीपीओ राज सिंह और पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें