फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सम्मान समारोह में अराध्या और निमित पुरस्कृत

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती प्रधानाचार्या  शालिनी नारंग । संस्‍थान
विज्ञापन
करनाल। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित मंच पर दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 के विद्यार्थी भी शामिल रहे। आयोजन 30 जनवरी को नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन के प्रधानमंत्री संग्रहालय सभागार में किया गया था। कक्षा आठ की अराध्या को हिंदी बाल श्रेष्ठ पुरस्कार और कक्षा पांच के निमित को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। निमित लगातार तीन वर्षों से हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान व हिंदी बाल श्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने विद्यार्थियों को बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें