करनाल। बैसाखी पर्व पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में मत्था टेकने के इच्छुक सिख तीर्थ यात्रियों से जिला प्रशासन ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। यात्रा करने वाले इच्छुक सिख तीर्थयात्री 10 मार्च दोपहर 2 बजे तक जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आगे की प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों का पुलिस अधीक्षक से सत्यापन कराया जाएगा। उचित जांच एवं सत्यापन के बाद तीर्थ यात्रियों की अंतिम सूची 11 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग हरियाणा सरकार को भेज दी जाएगी। आवेदन की समय-सीमा अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रद्धालु समय रहते आवेदन अवश्य जमा कराएं, क्योंकि निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आवेदन के समय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। बैसाखी का पवन अवसर पाकिस्तान की धरती पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन का दुर्लभ अवसर प्रदान करता है। संवाद