करनाल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एचएसडीएफसी) ने पात्र अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए ड्रोन उद्यमी योजना शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत कृषि कार्यों में ड्रोन से कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव किया जाएगा। कृषि भूमि का सर्वेक्षण, डिजिटल मानचित्रण और निर्माण परियोजनाओं में ड्रोन सेवाएं भी शामिल हैं। योजना से युवाओं को ड्रोन तकनीक के जरिये स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार ऋण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हें ड्रोन संचालन और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे वे अपना ड्रोन सेवा उद्यम स्थापित कर सकेंगे। हरियाणा के पात्र अनुसूचित जाति वर्ग के युवा इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद