फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 11 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से योग्य पात्र अध्यापकों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य पात्र अध्यापक 11 जुलाई तक इस लिंक http://117.239.183.208/StateAward2025 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस पर राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 संबंधित सभी दिशा-निर्देश, निर्धारित मापदंड एवं पुरस्कारों की संख्या तथा अन्य जानकारी उपलब्ध हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केवल इस लिंक अथवा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाले ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आवेदक शिक्षक को पोर्टल या लिंक पर आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो वह विभाग की ईमेल आईडी stateteacheraward2021gmail.com हेल्पलाइन नंबर 0172-5049801 पर संपर्क कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें