फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेधावी छात्रवृत्ति के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल https://saralharyana.gov.in पर जमा कर सकते हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेणी, कक्षा तथा प्राप्तांक के आधार पर आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये, 12वीं कक्षा में क्रमश: 75 प्रतिशत व 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ हजार रुपये से 10 हजार रुपये तक तथा स्नातक स्तर पर 65 प्रतिशत (शहरी) और 60 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक प्राप्त करने पर 9 हजार से 12 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें