फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोमनाथ की निशुल्क यात्रा के लिए 6 तक करें आवेदन

Mon, 01 Jun 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे 1000 वर्ष की गौरव गाथा, अटूट आस्था-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के बीपीएल परिवारों के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में सीट मिलेगी। स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए सोमनाथ तक जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 8 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से स्पेशल ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर श्री सोमनाथ के लिए रवाना करेंगे। डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें