फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 11 नवंबर तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एवं हरेडा की ओर से राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन 11 नवंबर है। योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

एडीसी यश जालुका ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है।
इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

इन पुरस्कारों में दो लाख रुपये तक की नकद राशि, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसकी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अतिरिक्त उपायुक्त, कमरा नं 16, दूसरी मंजिल, करनाल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें