करनाल (वि)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 2 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वंडर वैली आईटीआई बड़ा गांव के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद तकनीकी संस्थानों में दाखिले तेज हुए हैं। विद्यार्थी कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर जैसी विभिन्न ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं। निजी आईटीआई संस्थानों में ''पहले आओ पहले पाओ'' के आधार पर दाखिले की सुविधा है। प्रधानाचार्य जय भगवान ने बताया कि वंडर वैली आईटीआई छात्रों को कौशल विकास और रोजगार के लिए प्रशिक्षण देता है।