नीलोखेड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 में दाखिला के लिए विभाग की ओर से निर्धारित 20 जून की तिथि बढ़ाकर 27 जून कर दी गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जाम्बा के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंहमार ने बताया कि निदेशालय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया है। संस्थान में चल रहे कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिसटेट, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटियल असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर ट्रेड के लिए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.admission.itiharyana.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के पास ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता एवं आधार नंबर होना चाहिए। विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता आरक्षण एवं स्थाई निवास आदि मूल प्रमाणपत्रों की प्रतियां दाखिला फार्म के साथ आवश्यकता अनुसार अपलोड करनी होंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि यदि विद्यार्थियों के ऑनलाइन दाखिले में परेशानी न आए, इसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। इसके अतिरिक्त संस्थान में फोन नंबर के जरिए संपर्क किया जा सकता है। संवाद