फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुशासन पुरस्कार के लिए 25 तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरकारी विभागों में बेहतर कार्यप्रणाली और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अधिकारी व कर्मचारी 25 नवंबर तक संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन अपलोड कर सकेंगे। डीसी आनंद कुमार ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारी-कर्मचारी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों से अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें