करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए पंजीकरण और आवेदन आमंत्रित किए हैं। पुरस्कारों के लिए निर्धारित शर्तें और मापदंड पूरे करने वाले 15 नवंबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों/संगठनों की ओर से किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को स्वीकार करना, मान्यता देना और पुरस्कृत करना है। पुरस्कार प्रथम श्रेणी जिलों का समग्र विकास, द्वितीय श्रेणी आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम व तृतीय श्रेणी नवाचार में प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए पोर्टल https://pmawards.gov.in/ और दूरभाष 011-23367966 पर संपर्क किया जा सकता है। पुरस्कारों के लिए आवेदनों का मूल्यांकन तीन मानदंडों सुशासन, गुणात्मक और मात्रात्मक आधार पर किया जाएगा। संवाद