फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेंशनरों की लंबित मांगें पूरी करने की अपील

विज्ञापन
अंबाला सिटी में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। एक्स पुलिस ऑफिसर/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान अश्विनी कुमार के नेतृत्व में हुई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा पेंशनरों की अनदेखी पर गहरा रोष जताया गया। सदस्यों ने मांग की कि सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे। एसोसिएशन ने मुख्य रूप से चिकित्सा भत्ता 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग उठाई। इसके साथ ही पंजाब और हिमाचल की तर्ज पर 60 से 80 वर्ष की आयु के बीच क्रमिक रूप से 5 से 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त पेंशन वृद्धि लागू करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, पेंशनरों व उनके आश्रितों के लिए सरकारी और पैनलबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा अनिवार्य करने, हरियाणा रोडवेज में वरिष्ठ नागरिकों को आधा किराया और एलटीसी का लाभ समय पर देने की मांग की गई। बैठक में पूर्व एसपी फूल कुमार, पूर्व डीएसपी विज कुमार मेहता समेत 36 सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें