फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में अनुष्का, दौड़ में जिया, योगासन में मंजीत छाए

विज्ञापन
51: कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ख?
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की जा रही खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दूसरे दिन भी कई खेल मुकाबले हुए। तेज गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का, दौड़ में जिया और योगासन में मंजीत प्रथम रही। करनाल के खंड स्तरीय खेल एथलेटिक्स इवेंट, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, योगासन, बॉक्सिंग, जिमभनास्ट, कबड्डी, कुश्ती, सॉफ्टबॉल, लॉन टेनिस और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया। वहीं, खंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
खंड स्तरीय स्कूली महिला वर्ग की प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को दूसरा दिन था। 29 अगस्त से एक सितंबर के बीच होने वाली खंड स्तरीय महिला एवं पुरुष स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के बाद सात से 10 सितंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें खंड स्तर पर विजेता विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर एईओ करनाल संगीता, एबीआरसी हेमा शर्मा, जेबीटी जयराज, पीटीआई मोहिनी कौशिक, रमजान खान, अश्विनी भारद्वाज, सरला रानी, वैशाली, सुशीला, जगदीप ढील्लन, रविंद्र, कृष्ण कुमार, सोनिया राणा, ममता रानी, सपना, राकेश, डी पी ई बलबीर, डी पी ई सर्बजीत कौर व विकास मेहला मौजूद रहे ।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
बैडमिंटन में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात की अनुष्का प्रथम
अंडर-19 बास्केटबॉल में जीजीएसएसएस प्रेम नगर प्रथम
अंडर-14 टेबल टेनिस में डीपीएस की रिद्धि प्रथम
अंडर-19 टेबल टेनिस में डीपीएस की सौमायना प्रथम
अंडर-17 जैवलिन थ्रो में रुचि प्रथम, नमन द्वितीय
अंडर-14 शॉर्ट पुट में आर्यन प्रथम
अंडर-19 योगासन में जीएसएस पुंडर से मंजीत प्रथम
100 मीटर दौड़
अंडर-14 100 मीटर दौड़ में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन का मन्नत प्रथम
अंडर-17 100 मीटर दौड़ में जीजीएसएसएस करनाल की जिया प्रथम
अंडर-19 100 मीटर दौड़ में जीएसएस रंबा की सपना प्रथम
ताइक्वाडो
32 से 35 किलो भार वर्ग के ताइक्वांडो इवेंट में डीपीएस करनाल की यशस्वी प्रथम। 35 से 38 किलो में रजनी प्रथम, 38 से अधिक भार वर्ग में कुमद नेगी प्रथम, 24 किलो भार वर्ग में जानवी, 22 किलो भारवर्ग में तृप्ति यादव, 29 किलो भारवर्ग में आरती देवी प्रथम
विज्ञापन

लॉन टेनिस
अंडर-14 लॉन टेनिस में पीपीएसआई स्कूल की आशी कश्यप प्रथम, अंडर-17 आयु वर्ग में संत कबीर स्कूल की अवनी प्रथम, अंडर-19 आयु वर्ग में डीपीएस की अंजलिना प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें