फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जलमाना-कुड़लन रोड़ स्थित नहर पूल के पास मिली लापता अनुज की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को गोंदर की फैक्टरी से लापता युवक की लाश संदिग्ध हालात में जलमाना-कुड़लन रोड स्थित नहर पुल के पास मिली। गांव भायला कला, जिला सहारनपुर वासी 23 वर्षीय अनुज गोंदर यहां एक पेस्टीसाइड फैक्टरी में कुछ वर्षों से काम कर रहा था। जिसकी गोंदर में रिश्तेदारी बताई जा रही। मंगलवार शाम वह फैक्टरी से बाइक लेकर निकला था लेकिन वापस नहीं पहुंचा। बाद में राहगीरों ने फैक्टरी में सूचना दी कि उसकी बाइक गोंदर की नार्दक नहर में पड़ी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात अनुज की लाश जलमाना-कुड़लन रोड स्थित नहर पुल के पास मिली। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने फिलहाल किसी पर आरोप या संदेह नहीं जताया गया। फैक्टरी मालिक दीपक वासी करनाल ने अनुज के लापता होने की शिकायत थाने में दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि अनुज उनकी फैक्टरी में डेली वेतन कर्मचारी है। मंगलवार शाम फैक्टरी की बाइक लेकर गया था और वापस नहीं आया। बाद में ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बाइक गोंदर की नहर में पड़ी है। उसे आशंका है कि किसी ने अनुज का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें