फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के फिर आठ मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 6526 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। जिनमें 53 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 33 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ मंगलवार को लगातार दूसरे दिन आठ डेंगू मरीज पाए गए हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 181 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के तीन लाख 69 हजार 804 घरों को चेक कर चुकी है। जिनमें अब तक 4961 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने 2666 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आमजन को डेंगू से बचाव के बारे सचेत व जागरूक किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें