फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पहला विकेट लेकर अंशुल के सपनों को मिली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुंबई इंडियन टीम की ओर से पहले मैच में किया बेहतर प्रदर्शन, इंद्री के फाजिलपुर गांव स्थित घर में जश्न का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्णनगरी के अंशुल कांबोज ने आईपीएल मुंबई इंडियन टीम में पहला मैच खेलते हुए जैसे ही एक विकेट झटका परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी खुशी से झूम उठे। इंद्री के फाजिलपुर गांव स्थित उनके घर में आस पड़ोस के लोग बधाइयां देने पहुंचने लगे। अंशुल को खेलते हुए देखने के लिए उनका पूरा परिवार देर रात तक टेलीविजन के आगे टकटकी लगाए बैठा रहा। अंशुल के पिता उधम सिंह ने बताया कि अब उनका सपना भी पूरा हो गया है, वह एक किसान हैं।
कोच सतीश राणा का कहना है कि यह अंशुल का पहला मैच था। आगे चलकर वह अपनी कामयाबी का लोहा मनवाएगा। अंशुल ने चार ओवर में एक विकेट लेकर अपना खाता खोला। हालांकि फील्डर से कैच छूटने के कारण वह दूसरा विकेट लेने से चूक गए। एक नो बॉल होने के कारण भी वह विकेट नहीं ले पाए। इंडियन प्रीमियम लीग आईपीएल के 17वें सीजन में सोमवार देर रात मुंबई इंडियन व सनराइजर हैदराबाद के बीच मुकाबला हुआ। अंशुल के लिए यह आईपीएल का पहला मैच था। जिसमें हार्दिक पांड्या व पीयुष चावला ने तीन-तीन, अंशुल व जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लेकर टीम को सात विकेट से जीत दिलवाई। अंशुल का चयन आईपीएल में 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर हुआ है।
विज्ञापन

ऑलराउंडर खिलाड़ी है अंशुल
इंद्री के फाजिलपुर गांव निवासी अंशुल कांबोज ऑल राउंडर खिलाड़ी है। उसने 19 आयुवर्ग के मुकाबलों में भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया था। 23 आयुवर्ग के रणजी मुकाबलों में भी अंशुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अंडर 14, 16, 19 व 23 आयुवर्ग के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करके इस मुकाम को पाया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए बना प्रेरणा
अंशुल राणा ब्रदर्स अकादमी का बेहतर खिलाड़ी रहा है। वह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। इसी का परिणाम है कि वह आईपीएल के 17वें रीजन में करनाल का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इससे जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह अपनी काबिलियत के दम पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें