फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामलात भूमि के मुद्दे पर प्रदर्शन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। अनाज मंडी में रविवार को हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक में शामलात देह जुमला मालकान व आबादी देह जमीन का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कहा कि यदि सरकार ने शामलात देह पर बसे लोगों को उजाड़ने का प्रयास किया तो वे इसका विरोध करेंगे। इस मामले को लेकर पांच अगस्त को प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्तों को ज्ञापन दिए जाएंगे।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि हरियाणा में बहुत से गांव शामलात देह की जमीन पर बसे हैं। एक निर्णय के बाद सरकार इन गांवों को उक्त भूमि से बेदखल करना चाह रही है, जो गलत है। इन लोगों ने मेहनत से मकान बनाए हैं, उनको उजाड़ना सरकार का काम नहीं है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि इस मसले को लेकर प्रदेश भर में किसान पंचायतों का आयोजन करके किसान-मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को जयपुर में किसान संसद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भाग लेंगे। जिसमें सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पूरा न करने पर चर्चा कर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, जिला कुरुक्षेत्र प्रभारी नेकी राम मंढान, युवा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धुमसी, कुरुक्षेत्र जिला पूर्व अध्यक्ष रामकुमार खैहरा, इंद्री हलका अध्यक्ष दिलावर सिंह, नाथीराम कांबोज, सतीश, सतबीर, जसबीर, मदनपाल, श्याम लाल व धनेतर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें