एसडीओ कार्यालय में धरना देते एचएसईबी वर्कर यूनियन के सदस्य। संगठन
घरौंडा। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने एसडीओ कार्यालय में सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और अन्य मांगों के लिए सुबह दो घंटे तक प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन में यूनियन के सदस्यों ने एक गेट बैठक की। वक्ताओं ने कर्मचारियों के हितों पर पड़ने वाले पॉलिसी के नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया और इसे वापस लेने की मांग की। यूनियन ने घोषणा की है कि सब-यूनिट स्तर पर शुरू हुआ यह आंदोलन अब रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक प्रत्येक सब-डिवीजन में जारी रहेगा। प्रदर्शन में देवेंद्र शर्मा डीसीओ, विनोद जिंदल यूनिट प्रधान, पंकज लाठर, नरेश शर्मा कैशियर, संदीप ऑडिटर आदि मौजूद रहे। संवाद