फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस्सी अकबपुर गांव में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष

Sat, 18 May 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। कस्बे के बस्सी अकबपुर गांव के सरपंच व पंचो के बीच चल रही खींचतान से ग्रामीणों को नुकसान हो रहा है। इस कारण से गांव की गलियों में लगी लाइट व सरपंच के कार्यालय का सामान ठेकेदार उठा कर ले गए। गांव में डेढ़ साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। गांव में इस प्रकार की घटना से पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में पहली बार बस्सी अकबरपुर की पहली बार पंचायत बनी थी। इससे पूर्व गांव बसी अकबरपुर गढ़ी खजूर के साथ थी। अलग पंचायत होने के बाद ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों के जो सपने संजोए थे, वह सरपंच व पंचो के बीच खींचतान के कारण ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ साल गुजर जाने के बाद गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है ओर जो कार्य पंचायत ने करवाए उनका आज तक भी भुगतान नहीं हो पाया है। कार्य होने के बाद भी भुगतान न होने से ठेकेदार परेशान है। ठेकेदारों के सब्र का बांध टूट गया ओर शुक्रवार को ठेकेदार गांव में लगाई हुईं स्ट्रीट लाइट व दुकानदार सरपंच कार्यालय का फर्नीचर उठा कर ले गए।
गांव में इस प्रकार की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। सरपंच प्रतिनिधि मदन कुमार ने बताया कि उनके गांव की पहली बार पंचायत बनने से उनकी पंचायत फंड का खाता पहली बार खुला है। उनकी पंचायत में सरकार की ओर से आज तक भी कोई ग्रांट नहीं दी गई है। स्ट्रीट लाइट की पेमेंट न होने के कारण ठेकेदार लाइट उतार कर ले गए।
विज्ञापन

साथ ही दुकानदार भी फर्नीचर का सामान उठाकर ले गया है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि उनकी चुनाव ड्यूटी लगी हुईं है। उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें