फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वेतन न मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर-12 में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का धरना जारी रहा। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन माह से वेतन नहीं दिया गया और उनके इपीएफ, ईएसआई के पैसे भी कर्मचारियों के खाते में नहीं डाले जा रहे हैं। मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान सुशील गुर्जर ने कहा कि 22 अप्रैल को लघु सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने में सफाई कर्मचारी यूनियन का जनस्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने समर्थन किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान गुरविंद्र सिंह व मंच संचालन जिला सचिव सुल्तान सिंह ने किया। सर्कल प्रधान सेवा राम बड़सर ने कहा है कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रकाश सिंहमार, विनोद प्रोचा उप प्रधान, राजकुमार सचिव नगर पालिका, अशोक भाटिया, रमेश कुमार, राजकुमार उप प्रधान, शीशपाल राणा सर्कल चेयरमैन, कृष्ण कश्यप उप प्रधान ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें