फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंगनबाड़ी वर्करों ने मांगों के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अ​धिकारी को ज्ञापन सौपती आंगनवाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन ने जिला प्रधान रूपा राणा और अन्य। स्
विज्ञापन
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने मंगलवार को जिला प्रधान रूपा राणा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर मांगों के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मनोहर लाल के प्रतिनिधि के जरिये केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा ने किया। रूपा राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की है कि आईसीडीएस योजना को संस्थागत किया जाए और वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। कांता, ममता, जगपाल राणा, कृष्ण शर्मा, सुनीता और रीना आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें