फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंगनबाड़ी केंद्र व प्ले स्कूल का किया उद्घाटन

Wed, 01 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव स्टौंडी के लिए मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र व प्ले स्कूल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पार्षद राजकिशन ने कहा कि सक्षम आंगनबाड़ी अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है ताकि मां और बच्चे तक संतुलित आहार और अच्छी देखभाल पहुंच सके। इस कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चार आंगनबाड़ी केंद्रों व प्ले स्कूलों को अपग्रेड किया है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में दो हजार से अतिरिक्त प्ले स्कूल खोलने की घोषणा की थी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो। इस मौके पर सीडीपीओ मीना रत्न, गुरमीत कौर, सुमन, विक्रम राणा, विशाल सरपंच और सतबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें