पिहोवा के गुहला रोड स्थित फौजी प्लाट से चोर एक गाड़ी में से स्टीरियो सिस्टम चुरा ले गया। पुलिस में दर्ज शिकायत में फौजी प्लाट निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात उसने अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी किया था। आधी रात को उसे बाहर से शोर सुनाई दिया जैसे ही वह बाहर आया तो देखा कि गाड़ी के शीशे खुले हुए थे। जांच करने पर पाया कि गाड़ी के अंदर से स्टीरियो सिस्टम गायब था। उसने पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी एक युवक पर शक जाहिर किया कि उसने ही उसकी गाड़ी से स्टीरियो सिस्टम चुराया है। पुलिस ने इस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।