फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला को पिस्तौल दिखा कुंडल छीनने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिरसी में किराना स्टोर पर एक युवक सिगरेट लेने के बहाने आया और मौका पाकर दुकान पर बैठी महिला पर पिस्तौल तानकर कुंडल छीनने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी रामेश्वर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को उसकी पत्नी दुकान पर थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक आया। आरोपी ने हेलमेट पहना था। उसने दुकान से दो सिगरेट खरीदी। इसके बाद दुकान के इधर-उधर टहलने लगा। पांच मिनट बाद युवक दोबारा दुकान पर आया और सिगरेट ली। इसके बाद आरोपी ने जैकेट से पिस्तौल निकाली व महिला को धमकाते हुए उससे कानों के कुंडल देने को कहा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक बाइक लेकर भाग निकला। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें