फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री विधानसभा के विकास के लिए 11.70 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा सरकार ने इंद्री विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा और विकास कार्यों के लिए 11.70 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए हैं। यह राशि ग्रामीण विकास, नगरपालिका और पंचायत समिति के कार्यों के लिए है। विधानसभा क्षेत्र के 77 गांवों के विकास हेतु 7.35 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। इंद्री नगरपालिका को लगभग 2.72 करोड़ रुपये मिले हैं। इंद्री पंचायत समिति को 1.45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जा सकेंगे। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समान विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि यह राशि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेगी और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें