फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमित बने भगवान वाल्मीकि जनकल्याण संघ के प्रधान

Tue, 25 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। वाल्मीकि भवन सेक्टर-9 की संस्था भगवान वाल्मीकि जनकल्याण संघ रजिस्टर्ड का चुनाव सोमवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया चुनाव अधिकारी आरएस शर्मा सेवानिवृत अधिकारी की देखरेख में हुई। सुबह से शाम तक सभा के 108 सदस्यों में से केवल 103 सदस्यों ने मतदान किया। प्रधान पद के लिए उम्मीदवार अमित कुमार को 54 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कर्म सिंह को 48 वोट प्राप्त हुए। अमित कुमार छह वोट से जीत दर्ज कर प्रधान बने। महासचिव पद के लिए सोनू बोहत को 53 वोट और राकेश ढाकवाला को 49 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजपाल चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें