फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंबेडकर जयंती पर 14 को होगा समारोह

Mon, 09 Mar 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आंबेडकर समाज कल्याण सभा की कार्यकारिणी की अंबेडकर भवन सेक्टर-16 में बैठक हुई। अध्यक्षता सभा के प्रधान अमर सिंह पातला ने की। कार्यकारिणी ने 14 अप्रैल को बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से जिले सिंह बेरवाल को को मुख्य सलाहकार, डाॅ. ललित, डाॅ. ध्रुव मालाकर, डाॅ. सुनील कुमार व रणधीर सिंह चौपड़ा को सलाहकार नियुक्त किया गया। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि बेरोजगार युवकों को रोजगार के साथ होटल मैनेजमेंट में बीबीए की डिग्री करवाने का सीएसआर का प्रोजेक्ट लिया है। इसमें 12वीं पास सभी वर्गों के युवक युवतियों को देश के प्रमुख पांच सितारा होटलों में रह कर ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाई जाएगी। उनका रहना व खाना निशुल्क होगा। बैठक में ओमप्रकाश जास्ट, बलवंत सिंह आलान, देशराज डौंकल, रामेश्वर मेहरा, शिव कुमार, मुनीष भानखड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें